अधिक ब्लीचिग पाउडर डाले जाने से पोखरे में मरीं मछलियां

नगर स्थित बाघनाथ पोखरे की सफाई के दौरान अधिक ब्लीचिग पाउडर डाले जाने से शनिवार को बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। पोखरे से सटे लिटिल फ्लावर स्कूल के निकट छठ घाट तैयार कर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सुबह सफाई कराई जा रही थी। बताया जा रहा कि पानी में ब्लीचिग पाउडर डालने के कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में मछलियां पोखरे के किनारे उतराने लगीं। यह देख पोखरे पर लोगों की भीड़ जुट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 10:50 PM (IST)
अधिक ब्लीचिग पाउडर डाले जाने से पोखरे में मरीं मछलियां
अधिक ब्लीचिग पाउडर डाले जाने से पोखरे में मरीं मछलियां

कुशीनगर : नगर स्थित बाघनाथ पोखरे की सफाई के दौरान अधिक ब्लीचिग पाउडर डाले जाने से शनिवार को बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। पोखरे से सटे लिटिल फ्लावर स्कूल के निकट छठ घाट तैयार कर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सुबह सफाई कराई जा रही थी। बताया जा रहा कि पानी में ब्लीचिग पाउडर डालने के कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में मछलियां पोखरे के किनारे उतराने लगीं। यह देख पोखरे पर लोगों की भीड़ जुट गई। पता चला कि मछलियां मर गईं हैं। लोगों की सहायता से मछलियों को बाहर निकलवाया गया।

chat bot
आपका साथी