आगरा का ताजमहल भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बनी इमारत

ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 10:36 PM (IST)
आगरा का ताजमहल भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बनी इमारत
आगरा का ताजमहल भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बनी इमारत

गोरखपुर (जेएनएन)। ताजमहल को लेकर पिछले काफी दिनों से चल रहे वाकयुद्ध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी ओर से विराम लगा दिया। कुशीनगर और गोरखनाथ में उन्होंने साफ कहा कि ताजमहल को किसने बनवाया, वह किन परिस्थितियों में बना, इससे उनकी सरकार का कोई लेना देना नहीं। सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि ताज बनाने में भारतीय मजदूरों का खून-पसीना बहा और इसके सौंदर्य के चलते इसे पूरी दुनिया के पर्यटक पसंद करते हैं। ऐसे में इसका संरक्षण हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने ताजमहल को लेकर आए भाजपा विधायक संगीत सोम के बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आगरा के पर्यटन स्थलों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने 370 करोड़ की योजना तैयार की है। इसका प्रस्ताव विश्व बैंक को भेजा गया है और इसी परियोजना के कारण वह 26 अक्टूबर को आगरा जा रहे हैं। उसी दिन वह वहां विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

सभी किलों का होगा संरक्षण

उत्तर प्रदेश की टूरिज्म बुकलेट से ताजमहल का नाम हटाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बुकलेट नहीं है। ऐसे में नाम हटाने का सवाल ही कहां उठता है। जैसे बौद्ध सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, रामायण सर्किट और कृष्णा सर्किट की अलग-अलग कार्ययोजना बनाई गई है, उसी तरह ताजमहल का भी अलग प्रोजेक्ट है। ताजमहल को तोडऩे में साथ देने के आजम खां के कटाक्ष और ओवैसी द्वारा प्रधानमंत्री के लालकिले पर झंडा न फहराने के बयान पर योगी ने कहा कि आजम और ओवैसी जैसे लोगों से और कुछ उम्मीद भी नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार सिर्फ ताजमहल ही नहीं बल्कि प्रदेश के समस्त किलों के संरक्षण की योजना बना रही है। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस योजना में चुनार, झांसी, कालिंजर आदि के किले शामिल हैं। 

अयोध्या सांस्कृतिक विरासत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हमारी सांस्कृतिक विरासत है। अयोध्‍या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। इस विरासत को संजोने के लिए हम और हमारी सरकार समर्पित है। अयोध्या को आध्यात्मिक सर्किट से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के सभी आध्यामिक स्थलों को इस सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसका विकास किया जाएगा। ताकि देश-दुनिया हमारी आध्यात्मिक विरासत को जान सके। अयोध्या में प्रतिमा स्थापना को लेकर उन्होंने कहा कि यह अभी तय होना शेष है कि वहां किसकी प्रतिमा लगेगी। जल्द ही सब तय हो जाएगा। इसका ख्याल भी रखना है कि यह सब पर्यावरण हितैषी हो। सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा 2018 में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत की बात पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व कार्ड पर कहा कि हिंदुत्व कोई कार्ड नहीं एक जीवन पद्धति है। इसके बिना सोचा नहीं जा सकता है।

It is very imp for us, especially from tourism perspective it is our priority to provide facilities & safety to tourists there: CM #TajMahal pic.twitter.com/exOCYL0YgD

— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2017

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि हमने छह महीने में और केंद्र की मोदी सरकार ने साढ़े तीन साल में जो काम किए हैं वह कार्य कांग्रेस ने 58 वर्षों में नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुजारी ही अच्छा मुख्यमंत्री होता है।ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े।

कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर जिले के दौरे पर थे।

It does not matter who built it and for what reason; it was built by blood and sweat of Indian labourers: UP CM Yogi Adityanath #TajMahal pic.twitter.com/KSFU56KIRz— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2017

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा के ताजमहल जाएंगे। अपने आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ताज महल और लाल किला घूमने भी जायेंगे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आगरा जिले में भी कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें: आजम खां ने कहा, लाल किला के साथ राष्ट्रपति भवन व संसद भवन भी गुलामी की निशानी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने ताज महल पर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देश की राजनीति का गलियारा फिर से गर्म हो चुका है, एक बार फिर से देश एक बेवजह के मुद्दे पर दो फाड़ हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  गौरव नहीं, हमारी संस्कृति पर कलंक है ताज महल: संगीत सोम

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां भी इस बहस में कूद पड़े थे और ताज महल से लेकर भाजपा नेता संगीत सोम पर टिप्पणी की थी। 

यह भी पढ़ें: किसके पैसे से अयोध्या में बनेगी भगवान राम की मूर्ति: ओवैसी

chat bot
आपका साथी