भाईचारा का पर्व है रमजान का त्योहार : सीओ

कुशीनगर : मंगलवार की देर शाम को सेवरही थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 11:23 PM (IST)
भाईचारा का पर्व है रमजान का त्योहार : सीओ
भाईचारा का पर्व है रमजान का त्योहार : सीओ

कुशीनगर : मंगलवार की देर शाम को सेवरही थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था व भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज आरके तिवारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के आस्था के प्रतीक त्योहार पर खलल डालना कानूनी तौर पर जुर्म है। रमजान के इस पावन पर्व पर आपसी प्रेम, सौहार्दपूर्ण वातावरण पैदा किया जाना चाहिए। एक छोटी सी चूक बाद में चल कर बड़ी समस्या को पैदा कर देती है। इस लिए सबके बीच भाईचारा कायम रहना चाहिए। आपसी भेदभाव, कटुता को भुला कर समाज को एक नई दिशा देने की आवश्यकता है। सेवरही कस्वे के चार मस्जिदों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसी टीवी कैमरा लगवाने का काम होना चाहिए, जिसके लिए हमारा प्रयास जारी है। सुरक्षा के लिए उन्होंने कस्बे में पुलिस की फ्लैग मार्च करने पर बल दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। भाजपा नेता रमेशचंद ओशियर ¨सह, मारकंडेय वर्मा, चौकी इंचार्ज प्रवेश ¨सह, एसआइ दिग्विजय ¨सह, व्यावारी नेता धामबाबू वर्मा आदि ने अपना-अपना विचार रखा। इस दौरान पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, संतोष तिवारी, रामायण पटेल, प्रभुनाथ यादव ओमप्रकाश जायसवाल, परमात्मा तिवारी, विजय वर्मा, संतोष, चंदन समेत समस्त थाना के कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी