भाजपा आयोजित करेगी जनसंवाद कार्यक्रम

कुशीनगर: फूलपुर और गोरखपुर उप चुनाव हारने के बाद भाजपा में नीचे से ऊपर तक घमासान म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM (IST)
भाजपा आयोजित करेगी जनसंवाद कार्यक्रम
भाजपा आयोजित करेगी जनसंवाद कार्यक्रम

कुशीनगर: फूलपुर और गोरखपुर उप चुनाव हारने के बाद भाजपा में नीचे से ऊपर तक घमासान मचा है। नेतृत्व ने संगठन को आम आदमी तक पहुंचने का निर्देश दिया है। इसके लिए पार्टी 20 से 23 मार्च तक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंडल अध्यक्ष टीएन राव की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी के कसया मंडल की बैठक काफी हंगामेदार रही। इसमें बूथ स्तर तक की समीक्षा के लिए अलग-अलग लोगों की टीम बनाई गई। बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी हाईकमान से जनसंवाद का जो कार्यक्रम आया है, उसे व्यवस्थित तरीके से चलाया जाएगा। वर्तमान में कार्यकर्ताओं के उपेक्षा की जो बात सामने आई है, उससे मैं वाकिफ हूं। थाना, तहसील और जिले स्तर पर भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह के माध्यम से स्वयं मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें अवगत करा चुका हूं। जिला कमेटी के विजय शुक्ल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। बैठक में एडवोकेट मनोज पांडेय, अंबरीश चौबे, कृष्णकुमार जायसवाल, अमिय कुमार ने कार्यकर्ताओं की जोरदार ढंग से पीड़ा रखी। संचालन सतीश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अमित पांडेय, महेंद्र शर्मा, राधेश्याम गोंड़, आमोदकांत, वीरेंद्र मिश्र, रामबिलास राव, तहसीलदार ¨सह, डेविड राय, भागवत चौरसिया, पप्पू गोंड़, चंदन राजभर, राजेश ¨सह, जगरनाथ मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी