भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की संस्तुति पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी की खासियत यह है कि पहली बार दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष व दो जिला मंत्री बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:32 PM (IST)
भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित
भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

कुशीनगर : भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की संस्तुति पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी की खासियत यह है कि पहली बार दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष व दो जिला मंत्री बनाए गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार जिला उपाध्यक्ष बनाई जाने वालों में इंद्रावती देवी, मुन्नी देवी, साबिरा बेगम, राधा नाथानी, लीलावती शुक्ला, संतोषी तिवारी शामिल हैं। सीता ¨सह अंशु व रूपम ¨सह को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह छह जिला मंत्री क्रमश: सुशीला खेतान, रेखा देवी, सीमा गुप्ता, रमावती चौबे, राधिका जायसवाल व राखी यादव बनाई गई हैं। जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व महामंत्री सीता ¨सह अंशु ही संभालेंगी। कार्यालय प्रभारी का दायित्व रेनू त्रिपाठी को सौंपा गया है। प्रियंका राय कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं। छह जिला कार्यकारिणी क्रमश: निशू गुप्ता, निर्मला देवी, बसंती देवी, सुनीता मिश्र, किरन गुप्त व मंजू गुप्ता बनाई गई हैं। जिलाध्यक्ष पांडेय ने बताया कि मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा भी सप्ताह भीतर कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी