यूपी में छापा मारने आई Bihar Police पर हमला, ASI को मारी गोली; एक दारोगा की छीन ली सर्विस रिवॉल्वर

कुशीनगर की तरयासुजान थाना पुलिस के पहुंचने पर तस्कर फरार हो गए। कुशीनगर पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर बिहार पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एसओ मनोज कुमार की तहरीर पर विश्वंभरपुर थाने में एक नामजद समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें नामजद तरयासुजान के अहिरौलीदान के गुड्डू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh Publish:Fri, 05 Apr 2024 08:07 AM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2024 08:24 AM (IST)
यूपी में छापा मारने आई Bihar Police पर हमला,  ASI को मारी गोली; एक दारोगा की छीन ली सर्विस रिवॉल्वर
यूपी में छापा मारने आई Bihar Police पर हमला, ASI को मारी गोली; एक दारोगा की छीन ली सर्विस रिवॉल्वर

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए यूपी के कुशीनगर जिले में दबिश देने आई बिहार के गोपालगंज जिला पुलिस की टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया। बिहार सीमा से सटे तरयासुजान के अहिरौलीदान, लोकनहा में हुई मुठभेड़ के दौरान तस्करों ने बिहार पुलिस के एएसआइ को गोली मार दी। एक दारोगा की सर्विस रिवाल्वर छीन ली।

कुशीनगर की तरयासुजान थाना पुलिस के पहुंचने पर तस्कर फरार हो गए। कुशीनगर पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर बिहार पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एसओ मनोज कुमार की तहरीर पर विश्वंभरपुर थाने में एक नामजद समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें नामजद तरयासुजान के अहिरौलीदान के गुड्डू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस बिहार में घटना होने की बात कह रही है। बिहार में शराब बंदी के बाद यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की तस्करी जोरों पर है। बिहार के गोपालगंज, जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस टीम छापामारी करने पहुंची तो धंधेबाज पत्थरबाजी करने लगे। बिहार पुलिस में एएसआइ सरोज कुमार को गोली लग गई और धंधेबाजों ने एक दारोगा का सर्विस रिवाल्वर छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान ने बताया कि बिहार पुलिस, यूपी की सीमा में बिना सूचना दिए ही छापेमारी करने आई थी।

chat bot
आपका साथी