छात्रा को मनबढ़ युवकों ने पीटा, घायल

पटहेरवा थानाक्षेत्र के धौरहरा इंटर कालेज के सामने शनिवार की दोपहर में पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा को बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाक्षेत्र एक गांव निवासिनी 11 वीं की छात्रा जैसे ही स्कूल से निकली बाइक सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 11:43 PM (IST)
छात्रा को मनबढ़ युवकों ने पीटा, घायल
छात्रा को मनबढ़ युवकों ने पीटा, घायल

कुशीनगर : पटहेरवा थानाक्षेत्र के धौरहरा इंटर कालेज के सामने शनिवार की दोपहर में पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा को बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाक्षेत्र एक गांव निवासिनी 11 वीं की छात्रा जैसे ही स्कूल से निकली बाइक सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे। जोकवा-बंजरिया मार्ग पर धौरहरा इंटर कालेज के पास पहुंची कि पीछे से छात्रा के साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। मोटर साइकिल से उतर कर मनबढ़ युवकों ने छात्रा को मारा-पीटा, जिससे वह घायल हो गई। शोर मचाने पर युवक भाग गए। राहगीरों ने छात्रा को घर पहुंचाया। इथानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी