434 केंद्रों पर 94352 लोगों का हुआ टीकाकरण

कुशीनगर में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 3888 किशोरों 320 स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों को सतर्कता डोज दी गई अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 11:38 PM (IST)
434 केंद्रों पर 94352 लोगों का हुआ टीकाकरण
434 केंद्रों पर 94352 लोगों का हुआ टीकाकरण

कुशीनगर : कोरोना संक्रमण को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जिले के 434 केंद्रों पर 94352 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसमें 74313 को प्रथम व 19719 को द्वितीय डोज तथा 320 लोगों को सतर्कता डोज दी गई। इसमें 154 स्वास्थ्य कर्मी, 50 फ्रंट लाइन वर्कर्स व गंभीर रोगों से ग्रस्त 60 वर्ष से अधिक आयु के 116 लोग शामिल हैं।

अभियान में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 3888 किशोरों ने टीका लगवाया। स्कूलों में लगाए जा रहे कैंप के क्रम में राजकीय कन्या इंटर कालेज पडरौना में यूनिसेफ की ब्लाक कोआर्डिनेटर रेनू की देखरेख में छात्राओं को एएनएम काजल सिंह, विवेक, ज्ञानेन्द्र तिवारी, सतीश कुमार आदि ने टीका लगाया। इस दौरान सभी सीएचसी के अलावा पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के बगल में स्थित महिला अस्पताल में अलग से बनाए गए कक्ष में किशोरों को कोवैक्सीन की डोज दी गई। अन्य विद्यालयों में भी कैंप लगाकर बच्चों को टीका लगाया गया।

1190 निगेटिव,नौ और मिले संक्रमित

जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद आमजन कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों व दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं। रविवार को 1199 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, इनमें 1190 निगेटिव व नौ संक्रमित हैं। इसमें पडरौना में चार, कसया में एक व अन्य क्षेत्र के चार व्यक्ति शामिल हैं। जबकि होम क्वारंटाइन रहे दो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। पिछले 20 दिन में सक्रिय केस की संख्या 103 हो गई है। सीएमओ डा.सुरेश पटारिया ने बताया कि स्वस्थ होने वालों को जरूरी हिदायत दी गई है। होम क्वारंटाइन सभी संक्रमितों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। स्वजन को सतर्क करते हुए कोविड नियमों के अनुपालन करने को कहा गया है। बताया कि सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिग के लिए लखनऊ भेजी गई है। जनपद में संक्रमितों की संख्या 15747 में से 15416 स्वस्थ हो चुके हैं।

दो कर्मचारियों को चेतावनी

कोरोना टीकाकरण अभियान के मद्देनजर रविवार को कार्यालय के दो कर्मियों के न आने पर सीएमओ डा.सुरेश पटारिया ने उन्हें चेतावनी दी है। कहा कि कोरोना को देखते हुए सबकी छुट्टी निरस्त है। विशेष परिस्थिति में बिना अनुमति के अवकाश पर रहने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसके पहले उन्होंने पुलिस लाइन, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में टीकाकरण व कोविड की जांच का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी