गो विश्व की मां

कुशीनगर : श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को संत ब्रजराजजी

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 11:26 PM (IST)
गो विश्व की मां

कुशीनगर : श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को संत ब्रजराजजी ने कथा सुनाते कहा कि गोमाता ¨हदुओं की ही नहीं बल्कि विश्व की मां है। गोमाता 33 कोटि देवता के चलता-फिरता मंदिर हैं। कहा कि धर्म करने से रोग दूर होते हैं। बाधाएं दूर होती हैं और शत्रुओं का नाश होता है। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए संत ने कहा कि ध्रुव विश्वास है। जब जीव ध्रुव की तरह ²ढ़ होकर भक्ति करता है, तब नारायण दर्शन देते हैं। विश्व की धरती में भारत धन्य भूमि है। यह देवताओं ने भी कहा है। अजामिल की कथा सुनाते हुए संत ने नाम महिमा का वर्णन किया। नारायण कवच की महिमा, प्रहलाद चरित्र की कथा भी सुनाया। बावन भगवान के अवतार के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को राम और कृष्ण जन्म की कथा होगी। नंद महोत्सव होगा। यह प्रसंग सुनने से महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। यहां पुत्र प्राप्ति वाला आशीर्वाद प्राप्त होगा। आयोजक विरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ब्यास पीठ को पूजन कराया और संत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन किरन ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी