शिद्दत से मनाई गई स्व. राजमंगल की 21 वीं पुण्य तिथि

कुशीनगर: पूर्वाचल के कद्दावर नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजमंगल पाण्डेय की 21 वीं पुण्य तिथ

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 11:29 PM (IST)
शिद्दत से मनाई गई स्व. राजमंगल की 21 वीं पुण्य तिथि

कुशीनगर: पूर्वाचल के कद्दावर नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजमंगल पाण्डेय की 21 वीं पुण्य तिथि उनके समाधि स्थल सपहां में शनिवार को समारोह पूर्वक पूरे शिद्दत के साथ मनाई गई। सांसद पुत्र राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर, भावभीनी श्रद्धांजलि दी और स्व. पाण्डेय के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रार्थना सभा तथा भजन-कीर्तन भी आयोजित हुआ।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के ही नहीं वरन पूरे पूर्वाचल के नेता थे। उनके जाने के बाद खाली हुआ स्थान भरा नहीं जा सका है। रोजगार के जो अवसर स्व. पाण्डेय ने उपलब्ध कराए हैं। उसकी मिसाल अन्यत्र मिलना कठिन है। स्व. श्री पाण्डेय के पुत्र व सांसद राजेश पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं सदैव पिता के बताए और दिखाए रास्ते पर ही चलने का प्रयास करता हूं। वही मेरे प्रेरणाश्रोत हैं। गायक अश्वनी दूबे व सुनील मिश्र ने भजन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा लल्लन मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, पं काशीनाथ मिश्रा, प्राचार्य एसबीएमपीजी कालेज डा. ओंकार नाथ मिश्रा, जगदंबा सिंह, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, प्रधानाचार्य इंटर कालेज फाजिलनगर डा. अक्षयबरनाथ पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ पाण्डेय, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, जयप्रकाश शाही, अवधेश सिंह, मारकंडेय शाही, अमरचंद जायसवाल, छेदी शर्मा, अनिल मिश्रा, अमित पाण्डेय, अग्निवेश मणि त्रिपाठी, श्रीमती यशोदा सिंह, नीरज त्रिपाठी, पंचानंद मिश्र, पत्रकार त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, रजनीश त्रिपाठी, आरटीओ अजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी