मानदेय को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी, कस्बे में गंदगी

जासं, कौशांबी : नगर पंचायत मंझनपुर में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से मानदेय न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:26 PM (IST)
मानदेय को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी, कस्बे में गंदगी
मानदेय को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी, कस्बे में गंदगी

जासं, कौशांबी : नगर पंचायत मंझनपुर में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला। इससे परेशान होकर वह बीते चार दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के काम न करने से कस्बे की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय मिलने के बाद ही वह सफाई कार्य करेंगे।

कस्बे के 11 वार्ड को साफ-सुथरा रखने के लिए संविदा पर 24 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मानदेय न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दिया है। गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में एकत्रित होकर नारेबाजी किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी दिलीप कुमार ने बताया कि संविदा के सभी कर्मचारी हर दिन कस्बे की सफाई करते थे। बीते चार माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया। इससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है। मानदेय के लिए मजबूरन उन्हें हड़ताल व धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। माया देवी ने बताया कि हड़ताल शुरू होने से पूर्व नगर पंचायत प्रशासन व जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। मानदेय न मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। मुहर्रम पर गंदगी होने से नाराजगी

शुक्रवार को मुहर्रम है। इस दिन जुलूस निकलेगा और मुस्लिम समाज के लिए मातम भी करेंगे। मंझनपुर के नूर उल्ला, नवी व एलिया रिजवी का कहना है कि मुहर्रम का जुलूस जिस रास्ते से निकलेगा। उस रास्ते की सफाई नहीं कराई। चार दिनों से झाडू न लगाने की वजह से गलियों में गंदगी का अंबार है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ से शिकायत की गई थी। इसके बाद सफाई नहीं कराई गई। - नगर पंचायत में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों का मानदेय निकालने के लिए कई दिन पूर्व चेक में साइन कर दिया है। ईओ ने चेक को बैंक नहीं भेजा। इसी वजह से सफाई कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

महताब आलम, चेयरमैन मंझनपुर

chat bot
आपका साथी