समूह गठित कर सशक्त हो सकती हैं महिलाएं : डीएम

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने वहां पर उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:25 AM (IST)
समूह गठित कर सशक्त हो सकती हैं महिलाएं : डीएम
समूह गठित कर सशक्त हो सकती हैं महिलाएं : डीएम

जासं, कौशांबी : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने वहां पर उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डीएम ने कहा कि गांव की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठित कर अपने को मजबूत कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें 10 से 20 महिलाओं का ग्रुप बनाकर बैंक में खाता खोलना होगा। बाद योजना के तहत उन्हें कौशल विकास मिशन व अन्य योजना से प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही समूहों के खाते में रिवाल्विग फंड के रूप में 15 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि गांव में कई समूह गठित है, जिन्हें बैंकों से सहायता दी गई है वह अपना स्वरोजगार भी शुरू किए हैं। अन्य महिलाओं को भी योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार, कृषि उपनिदेशक उदय भान गौतम, खादी ग्राम उद्योग अधिकारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी