महिलाएं शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से हो मजबूत

टेढ़ीमोड मिशन शक्ति अभियान के तहत कड़ा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम में मि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM (IST)
महिलाएं शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से हो मजबूत
महिलाएं शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से हो मजबूत

टेढ़ीमोड : मिशन शक्ति अभियान के तहत कड़ा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम में महिलाओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने महिलाओं को जानकारी दी।

बुधवार को आयोजित गोष्ठी में शिक्षिका श्रेया द्विवेदी ने कहा कि Þशक्ति का नाम ही नारी हैÞ इस वाक्यांश की सार्थकता तभी है जब हमारा देश और हमारा समाज तभी सशक्त बन सकता है जब हमारे समाज में महिलाएं भी सशक्त होगी महिलाएं ही घर परिवार की नींव होती हैं। सशक्त महिला ही अपने घर परिवार समाज व देश के लिए सभी क्षेत्रों में अपने योगदान से वहां का उत्थान कर सकती है। महिला सशक्तिकरण के लिए सर्वप्रथम यह जरूरी है कि महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत एवं जागरूक हो। कार्यक्रम के दौरान गांव मे भ्रमण कर किशोरियों और महिलाओं को घरेलू हिसा एवं लैंगिक समानता और भेदभाव के बारे में जागरुक किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया जिसके अन्तर्गत किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक परिवर्तन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कहा कहा जरूरत पड़ने पर टोल फ्री नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा स्वास्थ्य हेल्पलाइन 102 कॉल करें। इसके बाद चार्ट, पेपर पर प्रमुख विन्दुओं को दर्शाते हुए पोस्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण बिदुओं की जानकारी दी गई। वृद्धजनों व स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका : शासन की ओर से कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व गंभीर बीमारी पीड़ित 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों पहचान पत्र लेकर पहुंचे। उनका निश्शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी जाएगी। ये जानकारी अपर सीएमओ डॉ. एचपी मणि ने दिया।

chat bot
आपका साथी