किसान खुशहाल होगा तो देश होगा समृद्ध : विधायक

केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। ये बातें मंगलवार को करारी में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक लाल बहादुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में कृषि यंत्रों को जलाते नहीं बल्कि उनकी पूजा करते है। आधुनिकता की इस दौड़ में किसान को भी कृषि की नई-नई तकनीकों को अपनाना होगा। खेती को एक व्यवसाय के रूप में शुरू करे तभी किसान कम लागत में अधिक लाभ कमा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 05:10 AM (IST)
किसान खुशहाल होगा तो देश होगा समृद्ध : विधायक
किसान खुशहाल होगा तो देश होगा समृद्ध : विधायक

करारी : केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। ये बातें मंगलवार को करारी में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक लाल बहादुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में कृषि यंत्रों को जलाते नहीं, बल्कि उनकी पूजा करते है। आधुनिकता की इस दौड़ में किसान को भी कृषि की नई-नई तकनीकों को अपनाना होगा। खेती को एक व्यवसाय के रूप में शुरू करे तभी किसान कम लागत में अधिक लाभ कमा सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश में खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनेक प्रकार के प्रोत्साहन दिए जा रहे है। खाद, बीज, दवाई तथा कृषि उपकरण अनुदान राशि पर दिए जा रहे है। इस मौके पर उन्होंने करीब 50 ट्रैक्टर की पूजा कर किसानों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल, भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है कुछ राजनीतिक पार्टियां निजी स्वार्थ के लिए किसानों को बरगला रही है, कमल सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि, मंडल महामंत्री हरि कृष्ण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, अंगद सिंह कुशवाहा, अन्नू महाराज आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी