सपा यूथ ब्रिगेड ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में शनिवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें में यूथ ब्रिगेड की ब्लाक व नगर ईकाई के गठन के साथ ही एमएलसी चुनाव की योजना बनाई। साथ ही क्षेत्र में लगातार सदस्यता अभियान चलाते रहने की योजना बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 11:13 PM (IST)
सपा यूथ ब्रिगेड ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन
सपा यूथ ब्रिगेड ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

कौशांबी : समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में शनिवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें में यूथ ब्रिगेड की ब्लाक व नगर ईकाई के गठन के साथ ही एमएलसी चुनाव की योजना बनाई। साथ ही क्षेत्र में लगातार सदस्यता अभियान चलाते रहने की योजना बनाई गई।

समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में शनिवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिला, विधानसभा, ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव व यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद ने विजय प्रकाश उर्फ बब्लू यादव को जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड, अभिमन्यु यादव को विधानसभा अध्यक्ष चायल, शहनवाज अहमद को सिराथू व मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष रामसिंह प्रजापति को बनाया गया है। जिला महासचिव विजय कुमार उर्फ बब्लू यादव ने कहा की पार्टी के सदस्यों को अपने क्षेत्र में मजबूती से कार्य करते हुए। गरीब किसान या छोटे व्यापारियों की समस्याओं में मदद करें और कोरोना काल में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे गरीब असहायों को सपा सरकार की सुविधाओं को उजागर करते हुए उन्हें हर संभव लाभ दिलाए जाने का प्रयास करें। इसी बीच जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने आने वाले खंड स्नातक चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सपा से जोड़ने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। यूथ ब्रिगेड से पद पाने वाले सभी सदस्यों ने भी अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं को फीड में मेहनत करने का निर्देश दिया गया। कार्यकर्ता उत्साह दिखाई दिए। कार्यक्रम में अजीत यादव, श्रवण यादव, शर्वेस कुमार, सदाब, इंद्रेश यादव, चंदन, पंकज सिंह, जितेन्द्र कुमार, वीरेंद्र यादव, शशि पाल, विनय कुमार, अफसार अहमद, हरिश्याम, राजकोरी, इरशाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी