पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची जारी, कई सीटों पर बदलाव

हाईकोर्ट व शासन के निर्देश के बाद वर्ष 2015 के आरक्षण को आधार बनाते हुए शनिवार की देर रात जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों पर आरक्षण की सूची जारी कर दी। 26 जिला पंचायत सदस्य 451 ग्राम प्रधान 5873 ग्राम पंचायत सदस्य व 654 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव कराने के लिए दोबारा आरक्षण सूची जारी की गई है। इस बार कई सीटों में बदलाव हुआ है। सीटों में बदलाव होने के कारण कुछ नए लोग चुनाव मैदान में आ गए हैं। इसके अलावा पहली सूची के आधार पर चुनाव की तैयारी करने वाले कई लोग चुनाव से बाहर भी हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 10:01 PM (IST)
पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची जारी, कई सीटों पर बदलाव
पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची जारी, कई सीटों पर बदलाव

कौशांबी : हाईकोर्ट व शासन के निर्देश के बाद वर्ष 2015 के आरक्षण को आधार बनाते हुए शनिवार की देर रात जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों पर आरक्षण की सूची जारी कर दी। 26 जिला पंचायत सदस्य, 451 ग्राम प्रधान, 5873 ग्राम पंचायत सदस्य व 654 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव कराने के लिए दोबारा आरक्षण सूची जारी की गई है। इस बार कई सीटों में बदलाव हुआ है। सीटों में बदलाव होने के कारण कुछ नए लोग चुनाव मैदान में आ गए हैं। इसके अलावा पहली सूची के आधार पर चुनाव की तैयारी करने वाले कई लोग चुनाव से बाहर भी हो गए हैं।

शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पहले ही अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित कर दिया था। शनिवार की देर रात डीएम अमित कुमार सिंह ने जिपं सदस्य, प्रधान, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य सीटों का अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दिया है। जारी की गई सूची को जिला पंचायत कार्यालय, विकास भवन व ब्लाक मुख्यालयों में चस्पा भी कर दिया गया। सूची देखने के लिए लोगों ने सुबह से ही भीड़ लगा दी। पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई दूसरी सूची में काफी बदलाव हुआ है। आरक्षण सूची जारी होते ही कुछ दावेदार खुश नजर आए तो कुछ के चेहरे पर मायूसी झलक रही थी। पहली सूची के आधार पर जो व्यक्ति चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे थे दूसरी सूची में परिवर्तन होने के बाद कई दावेदार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अब वे नया प्रत्याशी खोज रहे हैं। सूची जारी करने के बाद जिला प्रशासन व पंचायतीराज विभाग ने कवायद तेज कर दी है। जनपद में ग्राम प्रधान की 451 सीटों में अनुसूचित जाति महिला के 38 पद, अनुसूचित जाति 73, पिछड़ा वर्ग महिला 42, पिछड़ा वर्ग 76, महिला 73 व 149 पद अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद अफसर चुनाव से संबंधित अन्य तैयारियां कर रहे हैं। --------

प्रधान पद के लिए किस वर्ग को कितनी सीट

ब्लाक एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित

चायल तीन छह तीन चार चार आठ

मूरतगंज चार आठ चार आठ आठ 16

कड़ा पांच नौ छह 10 आठ 19

सिराथू छह 12 सात 14 14 26

मंझनपुर चार आठ पांच आठ आठ 17

सरसवां पांच नौ पांच 10 10 19

कौशांबी पांच 10 पांच 10 नौ 18

नेवादा छह 11 सात 12 12 26

chat bot
आपका साथी