37 शिकायतों में नौ का त्वरित किया गया निस्तारण

जासं, कौशांबी : जिले के सभी थानों में होने वाले समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस की कुल 37 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें नौ शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष 28 शिकायती पत्रों को संबंधित जिम्मेदारों को सौंपा गया। डीएम व एसपी ने पइंसा और सैनी कोतवाली में शिकायती पत्रों का निस्तारण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 09:04 PM (IST)
37 शिकायतों में नौ का त्वरित किया गया निस्तारण
37 शिकायतों में नौ का त्वरित किया गया निस्तारण

जासं, कौशांबी : जिले के सभी थानों में होने वाले समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस की कुल 37 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें नौ शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष 28 शिकायती पत्रों को संबंधित जिम्मेदारों को सौंपा गया। डीएम व एसपी ने पइंसा और सैनी कोतवाली में शिकायती पत्रों का निस्तारण किया।

राजस्व व पुलिस के एक-एक शिकायती पत्र आए। दोनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सैनी कोतवाली में राजस्व विभाग के चार शिकायती पत्र आए, जिनमें महज एक शिकायती पत्र का ही मौके पर निस्तारण हो सका। मंझनपुर में एक भी शिकायती पत्र नहीं आया। करारी में राजस्व के चार और पुलिस का एक शिकायती पत्र में राजस्व के सभी मामले त्वरित निस्तारित किए गए। पश्चिम शरीरा में राजस्व के पांच मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। कौशांबी थाना में पुलिस विभाग से संबंधी एक शिकायती पत्र आया लेकिन मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सरायअकिल में राजस्व के तीन मामलों में एक भी निस्तारित नहीं हुआ। चरवा में पुलिस व राजस्व के दो-दो मामले आए। इनमें महज पुलिस का एक ही शिकायती पत्र त्वरित निस्तारित हुआ। पिपरी में राजस्व का एक और राजस्व के चार शिकायती पत्र आए। एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। पूरामुफ्ती में एक शिकायती पत्र राजस्व से संबंधी आया लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। कोखराज में राजस्व के सात में से महज एक शिकायती पत्र का निस्तारण हुआ। जबकि पुलिस संबंधी एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आया।

chat bot
आपका साथी