धान के समर्थन मूल्य के साथ 100 प्रति कुंतल बोनस दे सरकार

तहसील में शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार चायल श्याम कुमार को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा कि तहसील क्षेत्र के किसान परेशान है। तहसील प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए किसानों के नलकूप का विद्युत बिल माफ किए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:50 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:07 AM (IST)
धान के समर्थन मूल्य के साथ 100 प्रति कुंतल बोनस दे सरकार
धान के समर्थन मूल्य के साथ 100 प्रति कुंतल बोनस दे सरकार

संसू, चायल : तहसील में शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार चायल श्याम कुमार को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा कि तहसील क्षेत्र के किसान परेशान है। तहसील प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए किसानों के नलकूप का विद्युत बिल माफ किए जाने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार से निर्धारित धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा प्रदेश सरकार 100 रुपये प्रति कुंतल की दर से किसानों को बोनस दिया जाए, डेयरी संचालकों द्वारा किसानों के साथ हो रहे आर्थिक शोषण को रोका जाए और पशुपालकों को उनके दूध का उचित दाम दिलाया जाए, बेसहारा मवेशियों से किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान के बचाव का समुचित प्रबंध किया जाए, तहसील क्षेत्र के बंद पड़े राजकीय नलकूप चालू करवाएं जाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कहा कि समस्याओं का निस्तारण न होने पर किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। तहसीलदार श्याम कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के निस्तारण की हर संभव कोशिश की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, जिला महासचिव जयदीप सिंह समेत, फूलचंद्र लोधी, राजू सोनी, राजेन्द्र सोनी वेद प्रकाश यादव, मन्नू यादव, दिलीप कुमार समेत पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी