सरकारी कार्यालयों में शान से फहराया झंडा, वंदे मातरम की गूंज

76 वां स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में वंदे मातरम के जयकारे से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 12:23 AM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 12:23 AM (IST)
सरकारी कार्यालयों में शान से फहराया झंडा, वंदे मातरम की गूंज
सरकारी कार्यालयों में शान से फहराया झंडा, वंदे मातरम की गूंज

सरकारी कार्यालयों में शान से फहराया झंडा, वंदे मातरम की गूंज

जासं, कौशांबी: 76 वां स्वतंत्रता दिवस जनपद भर में धूमधाम, हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण ढंग से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे से गूंज उठा। डीएम सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही परिसर में पौधारोपण भी किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अथक परिश्रम एवं उनके बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। हम सब लोगों को आजादी को अक्षुण्य बनाए रखना है। आजादी के बाद देश ने अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है लेकिन, अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक संपादन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को आमजन की समस्याओं एवं फाइलों को त्वरित निस्तारण करना चाहिए। यही प्रयास रहना चाहिए कि आमजन की छोटी-छोटी शिकायतें, समस्याएं ग्राम पंचायत, ब्लाक एवं तहसील स्तर पर ही निस्तारित हो जाए, उन्हें जनपद मुख्यालय न आना पड़े। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम औतार सिंह के पौत्र अनिमर्दन सिंह, स्व. रामदेव के पौत्र करन सिंह, स्व. गिरजा सिंह के आश्रित रावेंद्र सिंह, शहीद स्व. बच्चू लाल यादव के पुत्र राजकुमार, स्व. कामता प्रसाद की पत्नी मनीता देवी, स्व. सोहन लाल यादव की पत्नी गमला देवी आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी डा. विश्राम ने भी अपने विचार रखे। विकास भवन में सीडीओ डा. रवि किशोर त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। मंझनपुर तहसील में उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम ने झंडारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण भी किया गया। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डा. सुष्पेंद्र कुमार एवं नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। --------------------------

chat bot
आपका साथी