लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग, दिव्यांग की गृहस्थी जली, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ कुनबा

पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लाइन लीक होने से आग लग गई। हादसे में कचे मकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर जुटे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक दो घरों में रखी लाखों रुपये की गृहस्थी जल कर राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:35 PM (IST)
लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग, दिव्यांग की गृहस्थी जली, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ कुनबा
लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग, दिव्यांग की गृहस्थी जली, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ कुनबा

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लाइन लीक होने से आग लग गई। हादसे में कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर जुटे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक दो घरों में रखी लाखों रुपये की गृहस्थी जल कर राख हो गई।

पिपरी के लोधउर गांव के राम शरण पुत्र सहादेव को कुछ दिन पहले पैरालाइसेस हो गया है। जिससे वह दोनों पैर से दिव्यांग है। उनका बेटा धर्मराज मजदूरी करके घरवालों काभरण-पोषण करता है। गुरुवार को शहादेव की पत्नी सरिता और उसकी 16 वर्षीय बेटी रीता खाना बना रही थी। तभी रसोई गैस सिलेंडर से जुड़े पाइप में अचानक लीकेज के चलते आग लग गई। वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही परिवार के लोग किसी तहर भागकर बाहर पहुंचे और इसकी जानकारी लोगों को दी। कुछ लोगों ने हिम्मत करते हुए सिलिडर को घर से बाहर निकला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक राम शरण व उनके पड़ोसी का घर आग से जल चुका था। हादसे में आटा, चावल, कपड़े, बिस्तर छप्पर आदि समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। मामले की जानकारी के बाद गांव पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जांच की और नुकसान का आकलन करते हुए इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। जांच टीम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद व आवास दिए जाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी