पारा हुआ आठ के पार, ठंड से बढ़ गई गलन

जासं, कौशांबी : शाम-सुबह चलने वाली बर्फीली हवाओं से ठंड काफी बढ़ गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान आठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Dec 2018 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 27 Dec 2018 08:06 PM (IST)
पारा हुआ आठ के पार, ठंड से बढ़ गई गलन
पारा हुआ आठ के पार, ठंड से बढ़ गई गलन

जासं, कौशांबी : शाम-सुबह चलने वाली बर्फीली हवाओं से ठंड काफी बढ़ गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। ठंड की वजह अधिकतर लोग धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इससे सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा रहता है। ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में अलाव नहीं चलाए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार का दिन काफी ठंडा रहा। चलने वाली सर्द हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली लेकिन लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। जैसे-जैसे समय बढ़ा वैसे धूप भी तेज हुई। ठंड से बचाव के लिए सरकार ने जिला प्रशासन को नगर पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में अलाव जलाने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी जरूरत के मुताबिक बाजार व गांवों में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। छोटी बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव न जलाने से सबसे अधिक परेशानी उन व्यक्तियों को रही है जो झोपड़ी में रात गुजारते हैं। उनके रहने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी