पतंग के विवाद में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला

पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव में बच्चों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 10:47 PM (IST)
पतंग के विवाद में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला
पतंग के विवाद में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला

पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव में बच्चों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चलौली निवासी कैलाश पटेल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार की शाम उसका सात वर्षीय पुत्र सूरज पतंग उड़ा रहा था। इस बीच पड़ोसी हीरा पटेल के 14 वर्षीय पुत्र निरहू से पतंग के लिए झगड़ा हो गया। निरहू ने सूरज की पिटाई कर दी। कैलाश के मुताबिक सूरज ने घर आकर उसे आपबीती सुनाई। कैलाश व उसकी पत्नी विमला देवी उलाहना देने के लिए हीरा पटेल के घर पहुंची तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हीरा पटेल व उसके परिवार के लोगों ने दंपती की जमकर पिटाई की। इससे वह लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर वह धमकी देते हुए भाग निकले। लहूलुहान हालत में कैलाश व विमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर तनाव की स्थिति पर सीओ केजी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की।

chat bot
आपका साथी