कांग्रेसियों ने पकड़ी गांव की राह, मजबूती के लिए मंथन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर पहल शुरू कर दी है। वह गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अपनी योजनाएं बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं को भटकने से बचाने और अन्य लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए लगातार यह प्रयास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:06 AM (IST)
कांग्रेसियों ने पकड़ी गांव की राह, मजबूती के लिए मंथन
कांग्रेसियों ने पकड़ी गांव की राह, मजबूती के लिए मंथन

कौशांबी : कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर पहल शुरू कर दी है। वह गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अपनी योजनाएं बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं को भटकने से बचाने और अन्य लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए लगातार यह प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को एससी एसटी विभाग के प्रदेश महासचिव, पीसीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिराथू क्षेत्र के कई गांव में बैठक कर कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को प्रेरित किया।

कांग्रेस के एससी एसटी विभाग के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार राजेश ने शुक्रवार को कौशांबी में एससी एसटी जिलाध्यक्षों के चयन के लिए करारी कस्बे में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिले नामों को लेकर चर्चा की। उनके कार्य व्यवहार को जाना और अपनी योजना के संबंध में जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी व नगर अध्यक्ष मोहम्मद खालिद शेख की अगुवाई में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर मंथन हुआ। कहा कि इन दिनों प्रदेश में कानून व्यस्था फेल हो चुकी है। प्रियंका गांधी अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को आगे लाने की योजना पर मंथन कर रही है। उनका संदेशा हर जिले में पहुंचे। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों के बीच जाकर बैठक की योजना है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज कुमार पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार में लोग मंहगाई से परेशान हो चुके हैं। करारी में बैठक के बाद वह सिराथू विधान सभा क्षेत्र पहुंचे। दौलतपुर कसार, देवीगंज, अलीपुर जीता आदि स्थानों पर बैठक कर पार्टी की योजना बनाने के साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस मौके पर बालेंद्र यादव, प्रदीप सक्सेना, आदित्य कुमार, पिटू, राकेश चौधरी, लालचंद्र मौर्य, असगर मदनी, पप्पू गौतम, रमेश सरोज, छेदी लाल गौतम, नरेश चौधरी, संजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी