भूगर्भ जल स्तर का गिरना ¨चता का विषय : डॉ. मसूद

जासं, कौशांबी : जिला विज्ञान क्लब कौशांबी की ओर से शनिवार को करारी इंटर कॉलेज में जल बचाओ विषय पर आधार वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. मसूद ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। वर्षा जल का संचन व जल दोहन पर ध्यान देकर इसे रोका जा सकता है, लेकिन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जो ¨चता विषय है। डॉ. र¨वद्र कुमार ने बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 09:30 PM (IST)
भूगर्भ जल स्तर का गिरना ¨चता का विषय : डॉ. मसूद
भूगर्भ जल स्तर का गिरना ¨चता का विषय : डॉ. मसूद

जासं, कौशांबी : जिला विज्ञान क्लब कौशांबी की ओर से शनिवार को करारी इंटर कॉलेज में जल बचाओ विषय पर आधार वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. मसूद ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। वर्षा जल का संचन व जल दोहन पर ध्यान देकर इसे रोका जा सकता है, लेकिन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जो ¨चता विषय है। डॉ. र¨वद्र कुमार ने बताया कि

जल स्तर को रोकने के लिए तालाबों को पुनर्जीवित करना परम आवश्यक है। तालाब गहरे होंगे तो बारिश का पानी नीचे जाकर भूजल स्तर को ऊपर लाएगा। जल गुणवत्ता एवं परीक्षण पर चर्चा करते हुए उपस्थित बच्चों को बताया कि जल में उपस्थित हानिकारक रासायनिक तत्वों की अधिकता से विभिन्न घातक बीमारियां होती हैं। इनसे बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी है। पीने योग्य पानी बहुत कम मात्रा में उपलब्ध है। इसे संरक्षित रखना हम सब का दायित्व है। जल स्त्रोतों के आसपास सफाई रखना आवश्यक है। जिला समन्वयक वसीम अहमद ने कहा कि कार्यक्रम के बच्चों एवं आम जनमानस को जल के संरक्षण एवं उसके गलत दोहन के प्रति जागरुक करने का प्रयास है।

आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में ऐमन बानो प्रथम, शिखा कुशवाहा द्वितीय एवं नितिन शुक्ला तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में निधि वर्मा प्रथम, गुलशन कुमार द्वितीय, तथा र्हिषता सोनी तृतीय रही। मॉडल प्रतियोगिता में धनु कुमार प्रथम सत्यम कुमार द्वितीय व मुकुल कुमार तृतीय रहे। समाचार पत्र के कतरनों के संकलन प्रतियोगिता में शिवम कुमार प्रथम, धर्मेंद्र कुमार द्वितीय व रियाज अहमद तृतीय रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्याíथयों को एक हजार रुपये का नकद पुरष्कार वैज्ञानिक डॉ. मो0 मसूद द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम संचालन आयुष साहू ने किया। इस अवसर प्रधानाचार्य मन्नू मिश्रा, शईद अहमद, पुष्पा, इमरान, मिस्बाह उल हक, डॉ. शिखा मेहता, पवन कुमार, मनीष कुमार, रामसूरत आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी