क्षुब्ध किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा स्थित एक मोहल्ला में परिवार वालों की फटकार से नाराज किशो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 10:47 PM (IST)
क्षुब्ध किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
क्षुब्ध किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा स्थित एक मोहल्ला में परिवार वालों की फटकार से नाराज किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

चायल कस्बे की एक किशोरी का कस्बे के ही एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार के लोगों ने प्रेमी से ही शादी कराने का विश्वास दिलाते हुए उसे घर बुलाया। ग्रामीणों की मानें तो परिवार के लोग बड़ी बेटी की पहले शादी करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर काफी दिनों से किशोरी का परिवार वालों से झगड़ा होता था। शनिवार की रात भी स्वजनों से किशोरी की शादी को लेकर कहासुनी हुई। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी। वह अपने कमरे में गई और जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ती देख परिवार वालों के होश उड़ गए। स्वजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार की दोपहर किशोरी ने दम तोड़ दिया। करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कमालपुर का मजरा रोजे सैफ खां गांव निवासी मोहम्मद अफजाल का 30 वर्षीय बेटा अकबर मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। तीन हफ्ते पहले ही वह मुंबई से घर आया था। रविवार की दोपहर उसके घर की आपूर्ति बंद हो गई। इसकी मरम्मत के लिए वह मुख्य केबल को चेक कर रहा था। अफजाल की मानें तो इस बीच अकबर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग किसी तरह उसे करंट से बाहर किया। गंभीर हालत में स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अकबर ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस को सूचना दिए बगैर गमगीन माहौल में परिवार के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

chat bot
आपका साथी