प्रशासन की टीम ने पकड़ा अवैध खनन और भंडारण

कौशांबी। यमुना के घाटों में बालू का अवैध खनन न हो। इसके लिए डीएम का सख्त निर्देश है। इसके बाद भी माफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 11:14 PM (IST)
प्रशासन की टीम ने पकड़ा अवैध खनन और भंडारण
प्रशासन की टीम ने पकड़ा अवैध खनन और भंडारण

कौशांबी। यमुना के घाटों में बालू का अवैध खनन न हो। इसके लिए डीएम का सख्त निर्देश है। इसके बाद भी माफिया खनन से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में प्रशासन की टीम ने अवैध खनन पकड़कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

एसडीएम व सीओ चायल ने संयुक्त रूप से शनिवार की रात बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने बालू लदे दो वाहनों को पकड़ा। उनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। जिसके बाद दोनों के खिलाफ अवैध खनन के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि औघन घाट के निकट बालू का अवैध भंडारण किया जा रहा था। जांच के दौरान भंडार से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर बालू को सीज कर दिया गया। एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में बालू का अवैध खनन न हो। इसके लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा। जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई है उनके पास रवन्ना नहीं था। उनके पास केवल बालू डंप करने की पर्ची थी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बालू का अवैध खनन न हो। इसके लिए प्रशासन अभियान चला रहा है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ई टेंड¨रग के माध्यम से 22 अप्रैल को जिले के आठ क्षेत्रों में छह माह के लिए खनन की अनुमति दी गई है। क्षेत्र में अवैध खनन न हो इसके लिए प्रति दिन मॉनिट¨रग भी की जा रही है। भ्रमण के दौरान किसी भी घाट से मशीनों से खनन होता नहीं मिला। खान निरीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि 20 जून को जिलाधिकारी ने घाट का निरीक्षण किया था। इस दौरान कटैया घाट पर बालू का अवैध खनन मिला था। जिसके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि 22 व 22 जून को भखंदा घाट का निरीक्षण किया गया था।

chat bot
आपका साथी