वॉलीबाल प्रतियोगिता में चायल ने मारी बाजी

कौशांबी : जनपदस्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्री जगतनारायण करवरिया इंटर का

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM (IST)
वॉलीबाल प्रतियोगिता में चायल ने मारी बाजी

कौशांबी : जनपदस्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्री जगतनारायण करवरिया इंटर कालेज परिसर नारा में हुआ। जिसमें चायल संभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए होती हैं। खिलाड़ी हार जीत को लेकर कोई ऐसे मतभेद न रखे। उससे खेलभावना दूषित होती है। इसके बाद वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चायल संभाग प्रथम स्थान पर रहा, जबकि सिराथू संभाग को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के बाद ही मंडलीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए श्रीकांत तिवारी ने कहा कि बलिका वर्ग में सविता यादव, रेखा, कमला, अंजली, महेश्वरी, बबिता व कविता का चयन किया गया है। बालक वर्ग में अनित कुमार, हिलेश कुमार, हितंश कुमार, अमन, आलोक, मो. साजिद, अरसद अली, साहिल, अनीस, आशीष, अतुल का चयन किया गया है। सब जूनियर बालक वर्ग में मो. शारिक, ओमेंद्र पाल, कृष्ण, सचिन, विजय कुमार आदि का चयन किया गया है।

chat bot
आपका साथी