पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

करारी, कौशांबी: करारी के डॉ. स्प्रिंग फील्ड व बीएस इंटर कालेज सयारा में शिक्षकों ने शनिवार को पौधरोप

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 11:58 PM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

करारी, कौशांबी: करारी के डॉ. स्प्रिंग फील्ड व बीएस इंटर कालेज सयारा में शिक्षकों ने शनिवार को पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान शिक्षकों ने पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान दैनिक जागरण की ओर से पर्यावरण संतुलन को चलाए जा रहे एक करोड़ पौधों के रोपण के अभियान को सराहा। समाज के अन्य लोगों को भी इस पहल में सहयोग करने की बात कही गई।

करारी के डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी ने पौधरोपण के बाद कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण करना जरुरी है। इसमें हर वर्ग के लोगों को सहयोग करना चाहिए। पौधरोपण करने से पर्यावरण संतुलित रहता है। समय से बारिश होती है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से बाढ़ और सूखा की समस्या बनी रहती है। प्रधानाचार्या लुबना फात्मा रिजवी ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधे का रोपण करना चाहिए। उन्होंने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की। इस दौरान 21 पौधों का रोपण किया गया।

इसी तरह सयारा के बीएस इंटर कालेज में भी पौधरोपण का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजय बहादुर ¨सह ने कहा कि वृक्ष धरा की धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा करना सभी का दायित्व है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान दिलीप त्रिपा?ठी, आलोक कुमार, क्यामुद्दीन, सुनील कुमार विश्वकर्मा, अंजली श्रीवास्तव, अनामिका मौर्य, नीलम देवी समेत तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी