महिलाओं का करना चाहिए सम्मान

सिराथू, कौशांबी : अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने प्रदेश में बसपा और भाजपा के बीच चल र

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 10:45 PM (IST)
महिलाओं का करना चाहिए सम्मान

सिराथू, कौशांबी : अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने प्रदेश में बसपा और भाजपा के बीच चल रही राजनैतिक बयानबाजी को लेकर कहा कि राजनीति नहीं बल्कि सभी दलों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

बुधवार को दलित और पिछड़ी जाति के आरक्षण को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं की रैली में शिरकत करने पहुंचीं पल्लवी पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण की समानता के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। रैली का शुभारंभ अजुहा बाजार से हुआ। रैली शीतला धाम होते हुए इलाहाबाद की तरफ रवाना की गई। इस दौरान सैनी, देवीगंज, कड़ा, टेढ़ीमोड़, कल्याणपुर आदि जगहों पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सैनी में पत्रकारों के सवाल पर उन्होने अपनी सांसद बहन अनुप्रिया पटेल को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया अपना दल की सांसद नहीं है वह स्वतंत्र सांसद हैं।

नुक्कड़ सभा के दौरान पल्लवी पटेल ने कहा कि 'अपना दल लाओ आरक्षण बचाओ' युवा स्वाभिमान मोटर साइकिल यात्रा के माध्यम से गूंगी-बहरी सरकारों को जगाने का काम होगा। उन्होंने किसानों की लगातार हो रही उपेक्षा पर आक्रोश जताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि किसान विरोधी सरकारों को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अपनी पूरी ऊर्जा का इस्तेमाल करें। इस दौरान प्रदेश सचिव विक्की मौर्या ने भी केन्द्र सरकार की नीतियों पर भड़ास निकाली और कहा कि वह आरक्षण विरोधी है। रैली में अद के जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा, सुभाष देव पटेल, राजेश, अशर्फीलाल, जवाहर ¨सह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, शकील अशर्फी, वासद, जिला कोषाध्यक्ष शुभेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज वि‌र्श्वकर्मा, लालजी पटेल, श्रीचन्द्र पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी