870 किसानों को मिला राहत चेक

कौशांबी : ओलावृष्टि व बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा संबंधित किसानों को देने के लिए जिला प्रशासन

By Edited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2015 11:53 PM (IST)
870 किसानों को मिला राहत चेक

कौशांबी : ओलावृष्टि व बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा संबंधित किसानों को देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सोमवार को मंझनपुर तहसील क्षेत्र के चार गांव व सिराथू तहसील क्षेत्र के छह गांव में राहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व अधिकारियों द्वारा किसानों को राहत चेक देकर उनका दर्द बांटा गया।

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यमुनापुर, कुलौली, डकशरीरा आदि गांव में राहत चेक वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय, सदर एसडीएम नरेंद्र बहादुर ¨सह व तहसीलदार विनोद कुमार द्वारा पीड़ित किसानों को राहत चेक उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार सिराथू तहसील क्षेत्र के छह गांव में चेक वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चक जलालपुरवारी के 34 किसान, चक मोचारा के 24 किसान, कोरियों के 128 किसान, फत्तेपुर के 112 किसान, बड़नपुर घाटमपुर के 159 किसानों को एसडीएम जेएल श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार व राजस्व कर्मचारियों द्वारा राहत चेक दिया गया।

chat bot
आपका साथी