किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है सपा

कौशांबी : समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर किसानों

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 06:59 PM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है सपा

कौशांबी : समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।

लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष इजहार हुसैन ने कहाकि केंद्र सरकार ने निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे किसानों को उनके फसलों के खरीदार नहीं मिल रहे। सरकारी धान क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। मजबूरी में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। सुरेश ¨सह ने कहाकि सरकार के इस कदम से जहां व्यापारी खुश है वहीं किसानों की कमर टूटी जा रही है। यही रवैया रहा तो कृषि प्रधान देश में किसान पूरी तरह बरबाद हो जाएगा। किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए संगठन पूरी ताकत लगा देगा। उन्होंने कहाकि किसानों की समस्याओं को लेकर सपा दिल्ली के जंतर-मंतर में एक सभा कर रही है। जिसमें मंहगाई, खाद बिजली आदि से परेशान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में शिवलाल यादव, बलवीर कुमार, कप्तान यादव, पंकज ¨सह, कौशलेंद्र यादव, शादाब अहमद, विजय यादव, पप्पू यादव, राजकुमार, प्रमोद पटेल, बृजनंदन व मोनू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी