बंदियों को बताए गए अधिकार और कर्तव्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 05:54 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 05:54 AM (IST)
बंदियों को बताए गए अधिकार और कर्तव्य
बंदियों को बताए गए अधिकार और कर्तव्य

कासगंज, जागरण संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों को विधिक जानकारियां दीं। उन्हें अधिकार और कर्तव्य का बोध कराया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेंद्र कुमार ने विधिक सहायता के लिए संचालित योजनाओं, निशुल्क अधिवक्ता, सुलह समझौते के माध्यम से वादों का निस्तारण एवं बंदियों के स्वजनों को दिए जाने वाली सहायताओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रथम अपर सिविल जज अवनीश कुमार ने बंदियों को जेल मैन्युअल के साथ उन्हें अधिकार और कर्तव्य बताए। जेल अधीक्षक अशोक कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा. लायक अली ने मध्यस्थता केंद्र एवं मोटर दुर्घटना अधिनियिम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जेलर राजीव कुमार ने बंदियों से कोरोना के नियमों का पालन करते रहने का सुझाव दिया। इस मौके पर अभिषेक कुमार शर्मा, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।

-----------------------

न्यायिक अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेंद्र कुमार, प्रथम अपर सिविल जज अवनीश कुमार ने जेल का निरीक्षण किया। बैरक, मैस में सफाई और खाने की गुणवत्ता देखी। न्यायिक अधिकारियों ने जेल में बनाई गई कोविड डेस्क एवं अस्पताल का भी निरीक्षण किया। महिला बैरक में एवं बाल संरक्षण गृह का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था देखी। भाजपा की बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोरों गेट स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

पंचायत चुनाव के जिला संयोजक महेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि जिले की सभी पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की विजय होगी। कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करें। कासगंज ब्लाक संयोजक महेंद्र सिंह राना ने कहा कि सभी वार्ड संयोजक अपनी जिम्मेदारी समझें और चुनाव को पूरे मन से लड़ें। बैठक में वार्ड नंबर 20 के संयोजक डा. बी.डी राना, 21 के संयोजक लवकुश राजपूत, 22 के संयोजक रणजीत सिंह, 23 के संयोजक नारायण दत्त कश्यप एवं मंडल लालता प्रसाद ने भी चुनाव को लेकर अपने सुझाव बैठक में रखे। सोरन सिंह, अजय राना, गौरव बघेल, प्रवेंद्र राना, विनोद बघेल, देशराज, रोशन लाल, जयपाल बघेल, नरेश बाबू, संजू यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी