मुरली मनोहर के जयकारों से गूंजा अमांपुर

झांकियों संग निकली ठाकुरजी की शोभायात्रा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 06:18 AM (IST)
मुरली मनोहर के जयकारों से गूंजा अमांपुर
मुरली मनोहर के जयकारों से गूंजा अमांपुर

संवाद सूत्र, अमांपुर : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। मुरली मनोहर के जयकारों से राहें गूंज उठी। जगह- जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नवमी को शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर से हुआ। बारहद्वारी, गुड़मंडी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, गांधीनगर, शास्त्री नगर होते हुए शोभायात्रा देर शाम जानकी मंदिर पर पहुंची। भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते भर जयघोष होते रहे। वहीं भजनों की धुन पर भक्त थिरकते रहे। महिला और पुरुषों ने पूजा अर्चना कर आरती उतारी। पूर्व चेयरमैन सियाराम शाक्य, सुधीर गुप्ता, अनार सिंह शाक्य, सुनील गुप्ता, नाथू शाक्य, होरी लाल शाक्य, अमर सिंह शाक्य, ठाकुर शाक्य, राजवीर शाक्य, अनुज राघव, आकाश गुप्ता सर्राफ, दिनेश शाक्य, मोनू गुप्ता, विशाल मित्तल, गौरव गुप्ता, हनी गर्ग, गोपाल, देवेश अग्रवाल, रामखिलाड़ी उपाध्याय, आयुष भारद्वाज, शनिदेव गुप्ता, संजय शाक्य, शिवम साहू, दीपक जोशी, मनीष, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी