हुसैन की शाहदत को किया याद

सादगी के साथ मनाया गया मुहर्रम करबला में दफन किए गए ताजिये

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:24 AM (IST)
हुसैन की शाहदत को किया याद
हुसैन की शाहदत को किया याद

जागरण संवाददाता, कासगंज: इमाम हुसैन की शाहदत का दिन मुहर्रम के रूप में मनाया गया। शहर में मुस्लिम बस्तियों में ताजिये सजाए गए। दोपहर के बाद जुलूस निकाला गया, जिसमें बैंडबाजों पर मातमी धुनें निकाली गई। मुस्लिमों ने हुसैन को याद किया। देर रात ताजिये करबला में दफन किए गए।

सोमवार को मुहर्रम को लेकर मुस्लिम बस्तियों में जुलूस की तैयारियां की गई। पूर्व संध्या रविवार को ही ताजियों को सजाया गया था। दोपहर को मुहर्रम का जुलूस शहर के मुहल्ला बड्डू नगर से निकाला गया। इसके अलावा ताजियों के जुलूस गली सत्तार बैंड, मुहल्ला मोहन, गंदा नाले से निकाले गए जो मुख्य जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग हुसैन को याद कर रहे थे। युवा तरह तरह के करतब दिखा रहे थे। मुहर्रम के जुलूस को देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम समाज की भीड़ उमड़ी। मुहर्रम का जुलूस ठंडी सड़क, इस्माइलपुर रोड, किसरौली रोड, रेलवे लाइन, धान मिल रोड नई बस्ती होते बड्डू नगर पर संपन्न हुआ। जुलूस के समापन के बाद लोग ताजियों को लेकर बिलराम स्थित कब्रिस्तान पहुंचे जहां ताजियों को करबला में दफन किया गया।

chat bot
आपका साथी