दूसरे दिन भी फूटा आक्रोश, सड़कों पर आवाम, बाजार रहे बंद

शहर और कस्बों में फूंके गए पाकिस्तान के पुतले शहीदों सीआरपीएफ जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM (IST)
दूसरे दिन भी फूटा आक्रोश, सड़कों पर आवाम, बाजार रहे बंद
दूसरे दिन भी फूटा आक्रोश, सड़कों पर आवाम, बाजार रहे बंद

कासगंज, जेएनएन। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में हुई सीआरपीएफ जवानों की शाहदत को लेकर आवाम में पनपा आक्रोश दूसरे दिन भी देखने को मिला। सुबह से ही लोग सड़कों पर आ गए। शहर देहात यहां तक की ग्रामीण इलाकों में भी प्रदर्शन हुए। ढोलना में जाम लगाकर ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं जिले भर में पाकिस्तान और आतंकवादियों के पुतले फूंके गए। शहीदों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए।

शहर में शनिवार को सुबह से ही लोगों का आक्रोश देखने को मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जवानों की शाहदत ने रात भर लोगों को सोने नहीं दिया। बिना के आहवान के कासगंज, सोरों, पटियाली और मोहनपुर में बाजार बंद रहे। सुबह व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वाष्र्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन की शुरूआत की। देखते ही देखते काफिला बढ़ा तो हजारों की संख्या में लोग जुड़ गए। विभिन्न संगठनों के लोगों ने शहर भर में प्रदर्शन किए। पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके गए। तमाम सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया। कैंडिल मार्च निकाले गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शिवसेना, अमन कमेटी, व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इन्हरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, माहेश्वरी समाज, कांग्रेस के लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं की भी भागीदारी रही। शहर में दिल मुस्लिम एकता परिषद ने कैंडिल मार्च निकाला। डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के माल गोदाम रोड जाम लगाकर सांकेतिक धरना दिया। इसक्रम में कस्बा सोरों में व्यापारियों ने बाजार बंद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नागरिकों ने पुतले फूंके और पाकिस्तान के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। कस्बा पटियाली में पुतले फूंके गए, मानव श्रंखला बनाकर श्रद्धांजलि दी गई। कस्बा सिढ़पुरा में युवाओं ने जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। स्कूलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ। कस्बा सहावर में भी कैंडिल मार्च निकाले गए और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। कस्बा मोहनपुर और मोहनपुरा में नागरिकों ने देश का झंडा लेकर पाकिस्तान विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कार्रवाई की मांग की। कस्बा अमांपुर में व्यापारियों में व्यापारियों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। कस्बा गंजडुंडवारा में व्यापार मंडल ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपना विरोध किया। पालिका परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पालिकाध्यक्ष सभासदों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। आक्रोश की यह ज्वाला ग्रामीण क्षेत्रों तक जा पहुंची है। देहात के गांव ढोलना में जखेरा, महेशपुर और सहावर के ग्रामीणों ने जाम लगाकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। मामों, गोरहा और भिटौना में भी प्रदर्शन हुए।

chat bot
आपका साथी