केवल सिस्टम के भरोसे न छोड़ें पर्यावरण की डोर

कासगंज संवाद सहयोगी दैनिक जागरण के अभियान से सामाजिक संगठनों के साथ ही अब व्यापारिक संगठन भी जुड़ने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:42 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:42 AM (IST)
केवल सिस्टम के भरोसे न छोड़ें पर्यावरण की डोर
केवल सिस्टम के भरोसे न छोड़ें पर्यावरण की डोर

कासगंज, संवाद सहयोगी: दैनिक जागरण के अभियान से सामाजिक संगठनों के साथ ही अब व्यापारिक संगठन भी जुड़ने लगे हैं। शहर से लेकर कस्बों तक व्यापारी संगठनों ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधा रोपण करने के साथ उनके पोषण का भी संकल्प लिया है। व्यापारी वर्ग का मनाना है कि पर्यावरण को केवल सिस्टम के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। देश के आम नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संतुलन के आगे आए। पौधारोपण से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। 26 जून से शुरू होने वाले पौधारोपण अभियान से जुड़कर पौधे लगाने का संकल्प लेते हैं। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के सहयोग से भी पौधा रोपण कराया जाएगा।

- दीपक गुप्ता, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मंडल पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरण का यह प्रयास सार्थक है। जिला सर्राफा एसोसिएशन की ओर से दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर शहर में ही नहीं, बल्कि जिले भर में 1500 से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प लेता हूं।

- अखिलेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जिला सर्राफा एसोसिएशन दैनिक जागरण की सकारात्मक पहल का हिस्सा बनूंगा। व्यापार मंडल की ओर से जिले भर में पौधारोपण के लिए पहल की जाएगी। सभी इकाइयों को इस अभियान से जोड़कर जिले भर पौधारोपण कराया जाएगा।

- जितेंद्र वाष्र्णेय, जिला चेयरमैन, उद्योग व्यापार मंडल पर्यावरण एवं मानव जीवन के संरक्षण के लिए वनों का होना जरूरी है। जागरण ने अच्छी पहल की है। मैं जिला कासगंज केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से यह संकल्प लेता हूं कि जागरण की पहल को सार्थक रूप देकर पौधरोपण कराऊंगा।

- प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन

chat bot
आपका साथी