अफसर परिषदीय स्कूलों में दो घंटे पढ़ाएंगे

डीएम की पहल अफसरों की गोद में निखरेगा शिक्षा का स्तर शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर हर अधिकारी लेगा स्कूल गोद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 06:24 AM (IST)
अफसर परिषदीय स्कूलों में दो घंटे पढ़ाएंगे
अफसर परिषदीय स्कूलों में दो घंटे पढ़ाएंगे

कासगंज, जागरण संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर अब सुधारेगा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए डीएम ने पहल की है। एक स्कूल गोद लेने के साथ में अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी स्कूल गोद लेने के लिए प्रेरित किया है। अधिकारी गोद लिए हुए स्कूलों में हर रोज दो घंटे पढ़ाएंगे। अफसरों के स्कूल पहुंचने से शिक्षक भी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। वहीं इन स्कूलों में एमडीएम, यूनिफॉर्म वितरण के साथ में अन्य योजनाएं भी पारदर्शिता के साथ संचालित होंगी।

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न बैठक में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने साफ सफाई में विकास खंड सहावर की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा अधिक से अधिक पौधारोपण कराएं और साथ में जीओ टैगिग भी कराएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान मेलों का आयोजन कराया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का शुभारंभ जलशक्ति मंत्रालय द्वारा 14 अगस्त को किया गया है। सर्वेक्षण देश के 698 जनपदों, 17450 ग्रामों एवं 87250 सामुदायिक स्थानों पर किया जाएगा। इसमें गांव की स्थिति का संख्यात्मक एवं गुणात्मक आंकलन कर जनपदों की रैकिग की जाएगी। जनपदों की रैकिग स्वच्छता के मानकों यथा सार्वजनिक स्थानों का सर्वेक्षण, स्थानीय नागरिकों का स्वच्छता के प्रति नजरिया एवं सुधार उनके सुझावों पर आधारित होगा। दो अक्टूबर को शीर्ष स्थान वाले जनपदों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के लोग स्वच्छ सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग करें। बैठक में विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, एडीएम योगेंद्र कुमार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी