लक्ष्मीबाई थीं आजादी की पुरोधा

महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 11:34 PM (IST)
लक्ष्मीबाई थीं आजादी की पुरोधा
लक्ष्मीबाई थीं आजादी की पुरोधा

जासं, गंजडुंडवारा: महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मनाया गया। मुहल्ला केवल स्थित महिला व्यापारी अंजू गुप्ता के आवास पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने लक्ष्मीबाई को आजादी की पुरोधा बताया और उनकी वीरगाथाओं पर चर्चा की।

सर्वप्रथम महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारी व सदस्यों ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। इस मौके पर बोलते हुए संयोजिका सर्वेश गुप्ता व महामंत्री निर्मला विजय ने संयुक्त रुप से कहा कि वीरांगना का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ते लड़ते अपने प्राणों की आहूति दे दी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। अंजू गुप्ता व राधा वाष्र्णेय ने कहा कि लक्ष्मीबाई का साहस महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बना है। उन्होंने युद्ध के मैदान में अदम्य साहस का परिचय दिया और वह देश के लिए न्योछावर हो गई। वक्ताओं ने कहा कि आज वह महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है। उनकी प्रेरणा से आज महिलाएं घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर युद्ध कर सकती है। हमें ऐसी वीरांगना पर गर्व है। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए तथा आज के इस युग में ऐसी ही वीरांगना बनकर अपनी व देश की सुरक्षा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उन्होने बच्चों में फल व बिस्कुट भी वितरित किए। विचार गोष्ठी के दौरान अध्यक्ष रक्षा गुप्ता, उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, साधना अग्रवाल, महामंत्री निर्मला विजय, मंत्री अंजू गुप्ता, स्नेह अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधा अग्रवाल, संयोजिका सर्वेश गुप्ता, निरीक्षक राधा वाष्र्णेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्षा गुप्ता ने की।

chat bot
आपका साथी