श्राद्ध पक्ष के पहले दिन हरिपदी पर किया तर्पण

बुधवार से श्राद्ध पक्ष शुरू हो गए। पहले दिन घर-घर में पितरों को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 08:09 AM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 08:09 AM (IST)
श्राद्ध पक्ष के पहले दिन हरिपदी पर किया तर्पण
श्राद्ध पक्ष के पहले दिन हरिपदी पर किया तर्पण

कासगंज, जागरण संवाददाता : बुधवार से श्राद्ध पक्ष शुरू हो गए। पहले दिन घर-घर में पितरों को जल अर्पित किया गया।

पहले दिन सोरों की हरिपदी गंगा पर भी पितरों को तर्पण किया गया। सामूहिक रूप से यहां आए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान के साथ तर्पण की प्रक्रिया की। हरिपदी गंगा तट पर तर्पण के लिए अन्य जगह से भी भक्तजन पहुंचे। वहीं घर-घर में पितरों को जल अर्पित किया गया।

-------

शुक्रवार को कोई श्राद्ध नहीं किया जाएगा। पूर्णिमा का श्राद्ध मंगलवार को, प्रतिपदा का श्राद्ध बुधवार को हो गया है। दौज का गुरुवार को किया जाएगा। तीज एवं चौथ का श्राद्ध शनिवार को किया जाएगा।'

-पं. धर्मेद्र शास्त्री

पुरोहित पितृ पक्ष का आगमन पूर्वजों को प्रसन्न करने की विधि है। 16 दिनों में पूर्वज कुछ प्राप्ति के लिए घरों में आते हैं। भोजन, तर्पण, श्राद्ध 12 बजे दोपहर में करना चाहिए। तिल, जौ, चावल, कुश, स़फेद फूल से तर्पण करना चाहिए। जल दान क्रिया भोजन से पहले करनी चाहिए। जिन्हें पूर्वजों की श्राद्ध तिथि नहीं मालुम है, उनके लिए अमावस्या की तिथि विशेष है।

-राहुल पंडित

कासगंज

chat bot
आपका साथी