गिलोय काढ़े से बढ़ाई इम्युनिटी

सोरों कोतवाली के प्रभारी राजकुमार सिंह 18 से 20 घंटे प्रतिदिन की डयूटी कर रहे हैं। वह नियमों के पालन से सुरक्षित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 05:37 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 05:37 AM (IST)
गिलोय काढ़े से बढ़ाई इम्युनिटी
गिलोय काढ़े से बढ़ाई इम्युनिटी

कासगंज, संवाद सहयोगी। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन ही सहज रास्ता है। इसका पालन किया तो सुरक्षित रहे। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय काढ़े के साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाएं ली। समय निकालकर प्रतिदिन नियमित रूप से टहले।

सोरों के कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए जिन नियमों का लागू किया गया है, वही सार्थक हैं। मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने से कोरोना से बचा जा सकता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रतिदिन गिलोय काढ़े का सेवन किया। रात को सोते समय हल्दी दूध भी पीया। बाजार की खाने-पीने की वस्तुओं का पूरी तरह त्याग कर दिया था। डयूटी के समय चेहरे पर हमेशा मास्क लगाया। सैनिटाइजर साथ रखा। जहां साबुन मिला वहां पानी से हाथ धोए। अधीनस्थों को भी इन्हीं नियमों का पालन कराया। इससे स्वयं सुरक्षित रहे और अधीनस्थों को भी सुरक्षित रखा।

chat bot
आपका साथी