नरथर में बरसात का कहर, आधा दर्जन से अधिक मकान धाराशाई

गांव नरथर में बुधवार बीती रात बारिश के कहर से आधा दर्जन से अधिक मकान धाराशाई हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 09:33 PM (IST)
नरथर में बरसात का कहर, आधा दर्जन से अधिक मकान धाराशाई
नरथर में बरसात का कहर, आधा दर्जन से अधिक मकान धाराशाई

जासं, पटियाली: तहसील क्षेत्र के गांव नरथर में बुधवार बीती रात बारिश के कहर से आधा दर्जन से अधिक मकान और दीवारें धराशाई हो गई। जानकारी पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

बुधवार देर रात करीब 12 बजे अचानक हुई झमाझम तेज बारिश और आंधी ने गांव नरथर में कहर बरपाया। जोरदार बारिश में रामनरेश पुत्र बनवारी लाल के मकान की कच्ची दीवार भर-भराकर गिर गई तो दिव्यांग तुरसनपाल पुत्र विजय ¨सह, नेत्रपाल ¨सह पुत्र दिला ¨सह का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान घर के सदस्य मकान के बाहर खुले में चारपाइयों पर सो रहे थे। इसके बाद बरसात की वजह से वेदपाल पुत्र रामनिवास के पशु बांधने के मकान की छत गिर गई, हादसे में उसके पशु बाल-बाल बच गये। गांव के ही देवराज ¨सह पुत्र रामपाल के मकान की दीवार ढह गयी तो वहीं गजेंद्र पुत्र बुद्धपाल के कच्चे मकान की छत गिर पड़ी। रोशन ¨सह पुत्र पान ¨सह के कच्चे मकान की छत और दीवाल गिर गई। गांव की ही मुन्नी देवी पत्नी मुरारीलाल के मकान की भी दीवाल गिर पडी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व लेखपाल आदित्य गौतम मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवारों का हाल जाना। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित गरीब परिवारों के लिये उन्होने मुख्यमंत्री आवास के लिये अनुशंसा कर क्षति के आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

chat bot
आपका साथी