पेंशन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

सदस्यता अभियान के तहत जोड़ा गया शिक्षकों को एनपीएस भारत छोड़ो. आंदोलन की भरी हुंकार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 06:20 AM (IST)
पेंशन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
पेंशन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, कासगंज : अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पुरानी पेंशन के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया गया। पेंशन की लड़ाई को मजबूती देने के लिए एनपीएस भारत छोड़ो.. आंदोलन चलाने का ऐलान किया।

प्रभु पार्क में संपन्न बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधाप्यारी रावत ने पेंशन विहीन लोगों से अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। पेंशन विहीन कर्मचारियों को अटेवा से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है, हर कार्यालय में जाकर कर्मचारियों को जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर भी पेंशन की लड़ाई के लिए बैठक कर समिति बनाई जा रही है। श्रवण कुमार कुशवाह, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, लोकेंद्र सिंह, राधाप्यारी रावत, मोहम्मद अफजल, संजय कुमार, देवेंद्र कुमार, उमेश दीक्षित, गौरव शर्मा, रवि सक्सेना, राकेश कुमार जयवीर सिंह, पीताम्बर सिंह, प्रेमवती, रूपकिशोर, मनोज, भगवती प्रसाद, किशोर यादव, शैलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी