नगला हीरा में छापा, शराब की भट्ठियां पकड़ी

कासगंज, जेएनएन। शुक्रवार को जिले भर में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। अवैध शराब कारोबारियों में पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 10:03 PM (IST)
नगला हीरा में छापा, शराब की भट्ठियां पकड़ी
नगला हीरा में छापा, शराब की भट्ठियां पकड़ी

कासगंज, जेएनएन। शुक्रवार को जिले भर में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। अवैध शराब कारोबारियों में पुलिस कार्रवाई से खलबली मच गई है। नगला हीरा में तो पटियाली पुलिस की कार्रवाई के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को यहां पर अवैध शराब की भट्ठियां मिलीं। इसके साथ जिले में अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। सैकड़ों लीटर शराब के साथ में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के लिए गंगा किनारे का इलाका कुख्यात रहा है। नगला हीरा में पहले भी अवैध शराब पकड़ी जाती रही है। एसडीएम और सीओ पटियाली गवेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने यहां पर छापा मारा। पैरामिलिट्री फोर्स भी साथ थी। दो बार में हुई छापामार कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। पुलिस को गांव के बाहर भी शराब की भट्ठियां मिलीं। जिन्हें नष्ट करा दिया। यहां पर डेढ़ हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब मिली है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। शाम तक इनसे पूछताछ जारी थी। इधर जिले में अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने ाकार्रवाई की। सोरों पुलिस ने जुआ खेलते हुए गंगा सिंह पुत्र मोहन लाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरजीत को 770 ग्राम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार किया। अमांपुर पुलिस ने सौ लीटर अवैध शराब के साथ भगवान सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी नगला किशन को गिरफ्तार किया। थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने किलोनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र दरियाव सिंह को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अवरार पुत्र हनीफ खां निवासी किलोनी को 60 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ा है।

सिढ़पुरा पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ प्रथम सिंह पुत्र तोताराम निवासी नौगवां को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के उपकरण भी बरामद हुए हैं। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने हरपाल पुत्र मुंशी सिंह निवासी बिजौल, चंद्रपाल पुत्र सियाराम निवासी दुर्ग को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सोरों कोतवाली के चंडौस चौकी ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

फार्म हाउस में मिला शराब का जखीरा :

अमांपुर पुलिस द्वारा गांव लक्षिमपुर फार्म हाउस में छापा मारकर भगवान सिंह, मान सिंह निवासीगण श्रीनगला को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 100 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

chat bot
आपका साथी