डांडिया नृत्य पर थिरकी महिलाएं

नवदुर्गा पर्व पर हुआ आयोजन माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने निभाई सहभागिता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:06 AM (IST)
डांडिया नृत्य पर थिरकी महिलाएं
डांडिया नृत्य पर थिरकी महिलाएं

जागरण संवाददाता, कासगंज: रविवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति के तत्वाधान में डांडिया नृत्य का आयोजन किया,जिसमें माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति की पदाधिकारियों ने मां दुर्गा एवं भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। नृत्य से पूर्व महिलाओं ने दुर्गा पूजन किया। महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा रेंदड़ ने कहा कि महिला समिति द्वारा प्रतिवर्ष डांडिया नृत्य का आयोजन मां दुर्गा के सम्मान में किया जाता है। डांडिया में राजस्थानी और ब्रज के गीतों पर महिलाओं ने डांडिया किया। महिलाओं द्वारा गीत भी गाए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इस मौके पर कल्पना माहेश्वरी, पूनम माहेश्री, सरिता पल्तानी, मीना बिड़ला, शालू माहेश्वरी, प्रतिभा रेंदड़, राधा माहेश्वरी के अलावा बड़ी संख्या में माहेश्वरी महिला समिति की सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन पूनम माहेश्वरी ने किया।

chat bot
आपका साथी