चंदन की बहन ने मुख्यमंत्री के सामने फाड़ा प्रार्थना पत्र

जासं, कासगंज: चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा न मिलने पर भड़की बहन ने मुख्यमंत्री के सामने ही प्रार्थना-

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 May 2018 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 11:51 PM (IST)
चंदन की बहन ने मुख्यमंत्री के सामने फाड़ा प्रार्थना पत्र
चंदन की बहन ने मुख्यमंत्री के सामने फाड़ा प्रार्थना पत्र

जासं, कासगंज: चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा न मिलने पर भड़की बहन ने मुख्यमंत्री के सामने ही प्रार्थना-पत्र फाडकर फेंक दिया। वहीं, एक दूसरी महिला ने महिला ने पटियाली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सोरों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने गए थे। वे सभागार से बाहर निकले ही थे कि तिरंगा यात्रा के बाद हुए बवाल में जान गवां चुके चंदन गुप्ता के परिजन उनसे मिलने पहुंच गए। यहां चंदन के पिता सुशील और बहन ने मुख्यमंत्री से मांग रखी कि अभी तक चंदन चौक नहीं बना है, चंदन चौक बनाया जाए। इसे बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि चंदन को शहीद का दर्जा कब मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास जारी है। इस पर बहन भड़क गई कि और बोली उसे जबाव चाहिए, प्रक्रिया नहीं। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही प्रार्थना-पत्र फाड़ कर फेंक दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री जब आपदा डकैती पीड़ितों को चेक देने के बाद हेलीकाप्टर की तरफ रवाना होने निकले तो सहावर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के मुख्य द्वार पर एक महिला रोते हुए मुख्यमंत्री के सामने पहुंची और पटियाली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। महिला पटियाली निवासी स्मृति मिश्रा पत्‍‌नी शैलेंद्र मिश्रा का आरोप था कि पुलिस ने सर्च वारंट के नाम पर घर में लूटपाट की। मुख्यमंत्री ने उसकी फरियाद सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिया।

हाथों में रह गए तमाम फरियाद

तमाम फरियादी मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे लेकिन खाकी के कड़े पहरे ने तमाम फरियादों की आवाज दबा दी। तमाम लोग अपने प्रार्थना-पत्र हाथों में लिए खड़े रहे गए। सुरक्षा घेरा लांघ वह मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पाए। साहब, लुटेरी हो गई पुलिस

सहावर में पीड़ित महिला रो-रोकर बार-बार यहीं कह रही थी कि सीएम साहब, पुलिस लुटेरी हो गई है। सीओ और कोतवाल घरों में घुसकर लूटपाट मचा रहे है। जरुर मिलेगा न्याय

सहावर में रोती महिला और सोरों में तमतमाती चंदन की बहन को मुख्यमंत्री ने बहुत सहजता से आश्वासन दिया कि बिलकुल चिंता न करें। जरुर न्याय मिलेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी