भाजपा करती है सभी वर्गों के लोगों का सम्मान
कासगंज संवाद सहयोगी भाजपा के प्रांतीय संगठन ने एटा एवं कासगंज के निष्ठवान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कासगंज, संवाद सहयोगी : भाजपा के प्रांतीय संगठन ने एटा एवं कासगंज के निष्ठवान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यालय पर अभिनंदन किया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा में सभी जातियों एवं वर्गों का सम्मान निहित है।
जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि पार्टी को कार्यकर्ताओं की समझ है। निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। सभी वर्गों एवं जातियों का पार्टी में सम्मान है। प्रदेश नेतृत्व में अनिल पुंढीर को नमामि गंगे का प्रदेश सहसंयोजक, पंकज गुप्ता को विधि प्रकोष्ठ, दिनेश गुप्ता को सदस्यता अभियान, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता को कार्यसमिति सदस्य, सत्येंद्र कश्यप को मत्स्य प्रकोष्ठ एवं मनीषा गुप्ता को क्षेत्रीय सदस्य, प्रदीप वर्मा को पिछड़ा वर्ग मंत्री बनाने पर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान दूसरे दलों को छोड़कर आए 11 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। गौरीशंकर शर्मा, केत सिंह वर्मा, नीरज शर्मा, डा. मिथलेश राना, राजवीर सिंह भल्ला, हीरालाल कश्यप, राजेंद्र बोहरे, महेंद्र सिंह राणा, डा. बीड़ी राणा, यशवीर सिंह राजपूत, कौशल साहू, श्याम सुंदर गुप्ता, योगेंद्र चौहान, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, केक सक्सेना मौजूद रहे। उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण के शुभारंभ का हुआ प्रसारण
संवाद सहयोगी, कासगंज : उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रसारण को देखा। जिले में पहले दिन योजना के लिए 21775 आवेदन आए। किसी को भी वितरण नहीं हुआ।
कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त रखने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उन्हें निश्शुल्क गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उज्ज्वला योजना इसी की एक कड़ी है। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि योजना का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने कहा कि 21775 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन्हें शीघ्र कनेक्शन दिए जाएंगे।