अन्नपूर्णा यात्रा का कासगंज, सोरों में होगा भव्य स्वागत

मां अन्नपूर्णा यात्रा दिल्ली से चलकर गुरुवार देर शाम कासगंज पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 05:30 AM (IST)
अन्नपूर्णा यात्रा का कासगंज, सोरों में होगा भव्य स्वागत
अन्नपूर्णा यात्रा का कासगंज, सोरों में होगा भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, कासगंज : मां अन्नपूर्णा यात्रा दिल्ली से चलकर गुरुवार देर शाम कासगंज पहुंचेगी। जिले की सीमा पर अन्नपूर्णा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शहर से होती हुई यह यात्रा सोरों पहुंचेगी। जहां भव्य स्वागत के साथ-साथ हरि की पौड़ी पर्यटन केंद्र पर सभा होगी। हरिपदी गंगा एवं कस्बे को सजाकर भव्यता प्रदान की जाएगी। तीर्थ नगरी में दिन भर अन्नपूर्णा यात्रा के स्वागत की तैयारियां होती रहीं। तीर्थ नगरी को सजाया, संवारा जाता रहा।

कार्यक्रम के संयोजक रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि अन्नपूर्णा यात्रा का जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियां की गई हैं। हरिपदी गंगा के तट को विद्युत झालरों और फूलों की लड़ियों से सजाया जा रहा है। सहावर गेट स्थित वराह मूर्ति पर भव्य साज सज्जा की जा रही है। दर्जनों तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। हरिपदी गंगा के तट को 11 हजार दीपों से जगमगाया जाएगा। यात्रा का तीर्थ नगरी में विश्राम रहेगा। सुबह नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा एटा के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए दिन भर तैयारियां होती रहीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घोषणा की थी कि सौ वर्षों बाद यह मूर्ति देश में आ रही है। इसका पहला विश्राम धार्मिक नगरी सोरों में कराया जाएगा।

------------------------

इन स्थानों पर होगा स्वागत

डुकरिया नगला, मोहनपुरा, पिवारी, अथैया, पथरेकी, नदरई, बांकनेर, मिशन चौराहा, अग्रसेन चौराहा, गांधी मूर्ति, नदरई गेट, बाराद्वारी, सोरों गेट, आंबेडकर पार्क, भाजपा कार्यालय, मामों, गोरहा, प्रहलादपुर, होडलपुर।

--------------------------

सोरों में होंगे यह कार्यक्रम

- वराह मूर्ति पर स्वागत पूजन

- पर्यटन केंद्र पर रथ की आरती

- गंगा के किनारे दीप प्रज्वलन एवं रात्रि विश्राम

- गुरुवार को यात्रा का नगर भ्रमण एवं एटा के लिए प्रस्थान। भाजपाइयों ने बैठक कर बनाई स्वागत की रणनीति : मां अन्नपूर्णा यात्रा के नगर आगमन पर भाजपा स्वागत करेगी। जिला कार्यालय पर बुधवार शाम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें स्वागत कार्यक्रम की रणनीति तैयारी गई। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से मूर्ति कनाडा से वापस लाई जा रही है। शोभायात्रा जिले में गुरुवार को पहुंचेगी। मुख्य कार्यक्रम सोरों में होगा। जिले की सीमा में 21 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए गए। महेंद्र सिंह बघेल, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, कौशल साहू, डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह राना, उत्तम चंद्र पाथरे, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, प्रवेंद्र राना, कुलदीप प्रतिहार, मनोज चौहान, हिमांशु उपाध्याय, श्यामू, सुनील मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी