मंगलपुर में राजस्व टीम ने तीन बिस्वा भूमि होलिका दहन के लिए की चिह्नित

संवाद सहयोगी झींझक मंगलपुर कस्बे में राजस्व टीम ने होलिका दहन के लिए तीन बिस्वा भूमि को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 05:08 PM (IST)
मंगलपुर में राजस्व टीम ने तीन बिस्वा भूमि होलिका दहन के लिए की चिह्नित
मंगलपुर में राजस्व टीम ने तीन बिस्वा भूमि होलिका दहन के लिए की चिह्नित

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर कस्बे में राजस्व टीम ने होलिका दहन के लिए तीन बिस्वा भूमि को चिह्नित कर दिया है। शनिवार को ग्रामीणों ने भूमि पूजन कर इस पर खुशी जताई।

मंगलपुर कस्बे में कई वर्षों से होलिका दहन की जगह को लेकर विवाद बना हुआ था। पहले गांव के बाहर होलिका दहन की जाती थी, लेकिन अब वहां पर सड़क के किनारे मकान बन गए हैं। इसके चलते कई वर्षों से होलिका दहन के समय समस्या खड़ी होने लगी थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 23 मार्च को राजस्व टीम ने गांव में गाटा संख्या 319 में तीन बिस्वा भूमि का नापजोख कर होलिका दहन स्थल के लिए सीमांकन कर दिया था। शनिवार को पंडित विजय कुमार अवस्थी ने चिह्नित होलिका दहन स्थल का भूमि पूजन किया। इसके बाद होली रखी गई। सभी ने इस पर खुशी जताई कि आयोजन अब सही हो सकेगा। इस दौरान निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य संतोष प्रताप सिंह, अनिल भदौरिया, विजय सिंह, अनूप मिश्रा, ज्ञानेश सक्सेना, वरुण चौबे, धीरू सिंह व दारोगा सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी