ओवरटेक के विवाद में मारपीट, फायरिग

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रतनपुर रजबहा रोड पर ओवरटेक के विवाद में दो कार सवारों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 06:57 PM (IST)
ओवरटेक के विवाद में मारपीट, फायरिग
ओवरटेक के विवाद में मारपीट, फायरिग

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: रतनपुर रजबहा रोड पर ओवरटेक के विवाद में दो कार सवारों में मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिग से दहशत फैल गई। एक कार में छुट्टंी पर आए कस्बा निवासी दो फौजी सवार थे। पुलिस ने दोनों ओर से पांच-पांच लोगों पर बलवा, हत्या के प्रयास, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कस्बे के केशव नगर निवासी विपिन मिश्र व शिवाकांत फौज में हैं। दोनों की तैनाती दिल्ली में है। होली के अवकाश पर वो घर आए हैं। दया गांव से पहले रतनपुर रजबहे के किनारे एक मित्र के खेत हैं। मित्र के बुलावे पर शुक्रवार शाम विपिन व शिवाकांत तीन अन्य साथियों संग कार से खेत पर जा रहे थे। बताते हैं पीछे से आयी कार में दया गांव के छोटेमुन्ना, बड़े मुन्ना, ऋषि, संदेश व वरुण दया गांव जा रहे थे। रास्ते में कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दया गांव के पहले ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस पर दया गांव के कार सवार एक युवक ने रायफल से कई राउंड हवा में फायरिग की। फौजियों ने पुलिस को सूचना दी तो दया गांव के लोग कार में सवार लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से कारतूस खोखा बरामद किया है। इधर सुबह विपिन की तहरीर पर पुलिस ने दया गांव के चारों आरोपितों पर बलवा, हत्या का प्रयास व हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरी ओर से दया गांव निवासी मंजू देवी की ओर से विपिन, शिवाकांत व अंशु तथा दो अज्ञात पर बलवा, बीस हजार रुपये लूटने व कार से खींचने का विरोध करने पर तमंचे से फायरिग करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ ललित कुमार ने बताया कि दोनों ओर मिली तहरीर के आधार पर क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी