बच्चों की प्रतिभा पहचानें शिल्पी: डीएम

संवाद सहयोगी, झींझक: बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं, शिक्षकों के थोड़ा ध्यान देने भर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 09:03 PM (IST)
बच्चों की प्रतिभा पहचानें शिल्पी: डीएम
बच्चों की प्रतिभा पहचानें शिल्पी: डीएम

संवाद सहयोगी, झींझक: बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं, शिक्षकों के थोड़ा ध्यान देने भर से बच्चे सही आकार में ढल सकते हैं। शिक्षक समाज का दर्पण हैं उन्हें चाहिए कि जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बच्चों की प्रतिभा को पहचाने और देश का भविष्य संवारने में सहयोगी बनें। यह बात शुक्रवार को झींझक के जूनियर हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके डीएम राकेश कुमार ¨सह ने कही। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली पर्व पर ग्राम प्रधान से आह्वान किया कि घर की तहर गांवों में भी साफ सफाई कराएं। खुले में गांव को शौच मुक्त बनाने के लिए शौचालय निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कहा कि 15 नवंबर से जिले के सभी गांवो में टीमें सत्यापन करेंगी। इसके बाद ध्वजा रोहण के साथ ही शांति के प्रतीक के तौर पर सफेद कबूतर उड़ाए। शांति विद्यानिकेतन के बच्चो ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूलों के प्रतियोगियों ने मार्च पास्ट किया। पीटी प्रदर्शन मे गलुवापुर, सटटी व मैथा की बालिका टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस पर डीएम ने तीनो टीमों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां बीएसए संगीता ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, प्रबल प्रताप, संतोष त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ नरेन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष दीवान ¨सह, पंकज गुप्ता, मोहम्मद कैफ, विजय शर्मा, आलोक गुप्ता, आशुतोष यादव, विक्रम ¨सह, देवेन्द्र शर्मा, जितेंद्र ¨सह, खेल शिक्षक सुभाष यादव, विशाल दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सह संयोजक बीइओ झींझक ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया की प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस दौरान खेल मैदान पर पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने बनाए चित्रों से लोगों को जागरुक किया।

chat bot
आपका साथी